Friday, 16 March 2012

जाने किस आस में

बजाए प्यार की शबनम, मेरे गुलिस्ताँ में
बरसते रहते हैं हर सिम्त मौत के साए|
सियाहियों से उलझ पड़ती हैं मेरी आँखें|
कोई नही,
कोई भी नहीं जो बतलाए,
मैं कितनी देर उजलों की राह देखूँगा?
कोई नही,
है कोई भी नहीं, ना पास... ना दूर.
एक प्यार है, दिल की धड़कन,
अपनी चाहत का जो ऐलान किये जाती है|
ज़िंदगी है जो जिए जाती है,
खून के घूँट पिए जाती है,
ख्वाब काँटों से सीए जाती है|

.... courtesy Strings